दुकानदारों को लाठी-डंडों से पीटा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">शेखपुरा&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;mark><&sol;strong>जिले के बरबीघा थाने से कुछ ही दूरी पर सरकार बदलने की बात कहते हुए बदमाशों ने सोमवार 15 अगस्त&comma; 2022 को कई दुकानदारों को बेरहमी से पीट दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बदमाशों की दबंगई से गुस्‍साए दुकानदारों ने करीब तीन घंटे तक बरबीघा-सरमेरा रोड को जाम किया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस मामले में सोनू कुमार नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वह नशे में था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दुकानदारों ने बताया कि मारपीट और तोड़फोड़ करते समय वे कह रहे थे&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;अब सरकार बदल गई है। हमारा शासन है। तुम सबको जहाँ जाना है जाओ।” उन्होंने यह भी बताया कि ये बदमाश अब राहगीरों के साथ भी मारपीट करने लगे हैं&comma; जिससे आसपास अफरातफरी मच गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है&comma; नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने के बाद से आए दिन इस तरह की घटनाएँ सामने आ रही हैं। हाल में नालंदा के हिलसा में नोनिया विगहा गाँव में उधारी नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार समेत पुत्री को पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिजनों ने बताया कि कुछ लोग दुकान पर उधार सामान माँगने आए थे। सामान देने से इनकार करने पर बदमाश आग-बबूला हो गए और दुकानदार से मारपीट करने लगे। यही नहीं उन्होंने बीच-बचाव करने आई बेटी को भी पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया