संपतचक की दिल दहला देने वाली घटना, मासूम का गुप्तांग काटने वाला आरोपी गुड्डू पासवान गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। राजधानी पटना के संपतचक प्रखंड के सोहगी गांव में मासूम बच्चे के गुप्तांग काटने की सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी गुड्डू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है&period; वह अपने मामा के घर में छुपा हुआ था&period; वही पीड़ित परिवार ने ऐसे हैवान आरोपी को शरण देने और छुपाने वाले उसके मामा के परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई की गुहार वरीय पुलिस अधिकारियों से लगाई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरीचक थाना के एडिशनल एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी उसके मामा के घर बीबीपुर गांव से हुई&period; घटना के बाद से ही पुलिस लगातार उसके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी कर रही थी&period; इसी दौरान गुड्डू पासवान मामा के घर में छुपा हुआ मिला&period; गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इससे पहले हुई घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था&period; मामूली विवाद के बाद पड़ोसी गुड्डू पासवान ने नशे की हालत में साढ़े चार वर्षीय मासूम बच्चे पर अमानवीय हमला कर उसका गुप्तांग काट डाला था&period; बताया जाता है कि आरोपी की पत्नी भी इस घटना में शामिल थी&comma; जो अब तक फरार है&period; उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है&period; ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप