रामकृष्ण नगर शेखपुरा में पोखर का पानी खौलने से दहशत, पूजा-पाठ भी शुरू

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संपतचक के शेखपुरा इलाके में स्थित पोखर &lpar;तालाब&rpar; का पानी अचानक खौलने लगा है&period; पानी से बुलबुले और गड़गड़ाहट की आवाज निकलने पर स्थानीय लोग दहशत में आ गए&period; कुछ लोग इसे चमत्कार मानकर पूजा-पाठ करने लगे&comma; वहीं वैज्ञानिक कारण तलाशने की मांग भी उठने लगी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय बुजुर्गों ने बताया कि जिस जगह से गर्म पानी व बुलबुला निकल रहा है&comma; वहां पहले यज्ञ का कुंड भी हुआ करता था&period; इस कारण कुछ लोगों ने इसे आस्था से जोड़कर पूजा शुरू कर दी&period; वहीं पढ़े-लिखे लोगों का कहना है कि यह किसी प्रकार की गैस का प्रभाव हो सकता है&comma; जिसका वैज्ञानिक परीक्षण होना जरूरी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>करीब 50 मीटर की दूरी पर बरौनी–कानपुर पेट्रोलियम पाइपलाइन भी गुजरती है&period; लोगों को आशंका है कि कहीं गैस रिसाव या पाइपलाइन से जुड़ी कोई समस्या तो नहीं है&period; कुछ लोग इसे ज्वालामुखी जैसी प्राकृतिक घटना से भी जोड़ रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय प्रबुद्धजनों ने कहा कि नालों में कई तरह की गैस बनती रहती है&comma; जिसकी वजह से भी पानी खौलने जैसा दिख सकता है&period; लेकिन चूंकि आसपास से पेट्रोल-डीजल की पाइपलाइन भी गुजरी है&comma; इसलिए इस मामले में वैज्ञानिक जांच अनिवार्य है&period; कहीं बरौनी कानपुर पैट्रोलियम पाइपलाइन में लीकेज तो नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को तत्काल विशेषज्ञों की टीम भेजकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार का कहना है कि वहां से बरौनी कानपुर तेल पैट्रोलियम पाइपलाइन भी गुजारा&period;है ऐसे भी नाले में गैस कई तरह की बनते रहती है लेकिन लोगों के इस भ्रम को दूर कर देना चाहिए&period;आखिर सच्चाई क्या है सामने लाना होगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप