जमुई के शिवम ने हासिल किया “मैन ऑफ द यूनिवर्स एंबेसडर” का खिताब, जिला का नाम किया रौशन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो०अंजुम आलम&rpar;&colon; <&sol;strong>जमुई का शिवम मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ माडलिंग और सोसल मीडिया में भी कामयाबी का परचम लहराया है। बचपन से ही माडलिंग का शौक दिल में संजोए शिवम ने आखिरकार माडलिंग की दुनिया में बाज़ी मार ही दी और मैन ऑफ द यूनिवर्स एम्बेसडर 2021 का खिताब अपने नाम कर ही लिया। शिवम इंटर तक कि पढ़ाई केकेएम कालेज में करने के बाद मेडिकल की तैयारी पटना और कोटा में किया। फिर उनके पिता अधिवक्ता सह समाजसेवी रवि नंदन प्रसाद उर्फ मून ने एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए शिवम का नामांकन फिलीपींस के मनिरा में करवा दिया। फिर मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ माडलिंग की जुनून ने शिवम  को कालेज से ही माडलिंग की दुनिया में कदम रखवा दिया और कालेज में ही प्रथम स्थान लाने के बाद वह जिला व देश का नाम रौशन करने की ठान ली और जमुई के साथ-साथ बिहार व देश का नाम गौरवांवित किया है। बता दें कि सितंबर में ग्लोबल माडल जिसके संचालक अमर सामू सोनावने द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में शिवम में मैन आफ द यूनिवर्स भारत का खिताब हासिल कर दुबई में आयोजित मैन आफ द यूनिवर्स इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2021&sol;10&sol;1634573409437&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-23665" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व के विभिन्न देशों ने हिस्सा लिया था। शिवम मैन आफ द यूनिवर्स एंबेसडर के साथ-साथ मैन आफ द सोशल मीडिया का खिताब हासिल किया है। जिसका पूरा श्रेय वह अपनी बहन&comma; मित्रगण एवं जमुई के निवासी को देते हैं जिन्होंने उन्हें अधिकतम वोट देकर पूरे विश्व भर में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने में मदद किया। 9 से 15 अक्टूबर को दुबई में आयोजित कार्यक्रम में समस्त विश्व के कई देशों ने हिस्सा लिया था। जमुई निवासी शिवम मैन आफ द यूनिवर्स एम्बेसडर का खिताब हासिल कर जमुई ही नहीं बल्कि समस्त भारत का नाम गौरवान्वित किया है। इनकी इस जीत से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। शिवम बताते हैं कि उनकी इस जीत में उनकी बहन का बहुत बड़ा योगदान है। फिलहाल शिवम फिलीपींस के मनीला में रहकर मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संसद&comma; मंत्री व विधायक ने दी बधाई&comma; बुद्धिजीवियों ने बढ़ाया हौसला शिवम की कामयाबी और जिले से लेकर देश का नाम रौशन करने को लेकर जमुई के सांसद चिराग पासवान&comma;मंत्री नितिन नवीन&comma;जमुई विधायक श्रेयशी सिंह ने ढेर सारी बधाई दी। साथ ही और आगे तक जाने के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे होनहार युवा पर गर्व है। जिसने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में कामयाबी का परचम लहराया है। हमारी शुभकामना शिवम के साथ है। इसके अलावा अन्य युवाओं को भी मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य साध कर जिले व देश का नाम रौशन करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं जमुई डीटीओ अनुज कुमार ने भी शुभकामनाएं देकर शिवम की कामयाबी पर चार चांद लगा दिया। बार एशोसिएशन के चेयरमैन अश्विनी कुमार यादव&comma;सचिव विपिन कुमार सिन्हा&comma;अधिवक्ता कुमार शशिशेखर सहित अन्य बुद्धिजीवियों ने जिले व देश का नाम रौशन करने के लिए ढेर सारी बधाई दी और इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर हौसला अफजाई किया। बता दें कि जमुई का शवम मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ माडलिंग में फिलीपींस के मनिरा&comma; दुबई में अपना परचम लहरा चुका है। उसे मैन आफ द यूनिवर्स एम्बेसडर के खिताब से नवाजा गया है। इसके अलावा मैन आफ द सोसल मीडिया का खिताब भी हासिल किया है जिन्होंने ने भारत से सबसे ज्यादा वोट लेकर नंबर वन स्थान प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश