बिहार ओलंपिक स्टेट गेम्स 2026 को लेकर शेखपुरा जिला हैंडबॉल टीम का चयन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon;<&sol;strong>  जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में बिहार ओलंपिक स्टेट गेम्स 2026 में भाग लेने के लिए बालक एवं बालिका वर्ग की जिला हैंडबॉल टीम का चयन किया गया।इस दौरान आयोजित चयन प्रक्रिया का आयोजन शेखपुरा स्थित शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आचार्य गोपाल ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन खेल कौशल&comma; फिटनेस एवं तकनीकी दक्षता के आधार पर किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया यशपाल जी&comma; राहुल कुमार एवं खुशबू कुमारी की चयन समिति द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। चयनित खिलाड़ियों की सूची शीघ्र ही बिहार हैंडबॉल संघ को प्रेषित की जाएगी&comma; जो बिहार ओलंपिक स्टेट गेम्स 2026 में शेखपुरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वही मौके पर मौजूद विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि शेखपुरा की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करेगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की