राधा-कृष्ण दरबार की सातवीं वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर&comma; दुर्गा स्थान&comma; करनालगंज गायघाट में विराजमान राधा-कृष्ण दरबार का सातवां स्थापना दिवस भव्य श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह से हुई। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र&comma; माला एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। दोपहर में भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गई&comma; जो गायघाट दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर भद्रघाट&comma; सिटी कोर्ट&comma; वेलबरगंज&comma; पश्चिम दरवाजा&comma; मीना बाजार&comma; चैली टोल&comma; डंका इमली&comma; गुड़ की मंडी&comma; त्रिपोलिया मोड़&comma; आलमगंज एवं बबुआगंज से होते हुए गायघाट मंदिर में सम्पन्न हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शोभायात्रा में पटना के प्रसिद्ध शिव मोहन बैंड&comma; जय शंकर प्रेड बैंड एवं मां ज्वालारानी जागरण मंडली की शानदार प्रस्तुतियाँ हुईं। नगर भ्रमण में सैकड़ों श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते हुए नजर आए। शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए चाय&comma; पानी&comma; बिस्कुट एवं नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई। शाम 7 बजे से मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया&comma; जिसमें लगभग 5000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष काशीनाथ सर्राफ&comma; उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता&comma; सचिव विजय कुमार&comma; सह सचिव राजेश कुमार पाण्डेय&comma; मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर&comma; कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार गोल्डन&comma; विधि व्यवस्था प्रभारी छोटी गिरी&comma; कार्यालय प्रभारी मोहन प्रसाद&comma; संगत पंगत प्रभारी दीपक कुमार बबलू&comma; पूजा प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय&comma; पुजारी अनिल पाण्डेय एवं अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके अलावा&comma; संरक्षक शशि शेखर रस्तोगी&comma; पवन कुमार डब्बू&comma; डॉ&period; अजय प्रकाश&comma; किरण मेहता&comma; अनंत अरोड़ा&comma; ललित प्रसाद&comma; गंगाधर गिरी&comma; मनोज शर्मा एवं लड्डू पाण्डेय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संपूर्ण आयोजन में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था एवं भक्ति देखने को मिली। राधा-कृष्ण दरबार का यह स्थापना दिवस भक्तों के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभूति से परिपूर्ण रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील