कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। पुलिस कॉलोनी&comma; अनीसाबाद स्थित कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को सात दिवसीय समर कैंप 2026 का रंगारंग शुभारंभ किया गया&period; कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की निदेशक उषा कुमारी एवं प्राचार्या अंकिता कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया&period; इस अवसर पर शिक्षक&comma; विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई&period; इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य&comma; संगीत&comma; योग तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया&period; विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था&comma; जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निदेशक उषा कुमारी ने कहा कि समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास&comma; रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है&period; उन्होंने विद्यार्थियों को कैंप की सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या अंकिता कुमारी ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस कैंप में कला एवं शिल्प&comma; चित्रकला&comma; विज्ञान गतिविधियां&comma; नृत्य&comma; संगीत&comma; योग&comma; खेलकूद&comma; व्यक्तित्व विकास&comma; भाषण कला तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा&period; इन गतिविधियों से बच्चों की रचनात्मकता&comma; नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला&period; विद्यार्थियों ने नई-नई गतिविधियां सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने को लेकर खुशी जताई&period; शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समर कैंप विद्यार्थियों के लिए ज्ञान&comma; कौशल&comma; मनोरंजन और व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट मंच साबित होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन से लेकर किसानों की आय बढ़ाने तक, बिहार ने VSI के साथ मिलाया हाथ

गन्ना किसानों की समृद्धि एवं चीनी उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए विभाग प्रतिबद्ध : सचिव

हेल्थ वाड़ी स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति का आधार बनेगी : इंजीनियर कुमार शैलेंद्र