नरपतगंज थाना के सेवारत चौकीदार का निधन, क्षेत्र में शोक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। नरपतगंज थाना में कार्यरत चौकीदार योगानंद ततमा का बुधवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही थाना परिसर सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक योगानंद ततमा थाना क्षेत्र के पलासी पंचायत के डुमरिया गांव वार्ड संख्या-11 के निवासी थे। बताया जाता है कि उनकी तबीयत बुधवार को अचानक अधिक बिगड़ गई&comma; जिसके बाद उनका निधन हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि योगानंद ततमा लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि वे बेहद शांत एवं अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते थे। उनके निधन से थाना परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। इधर&comma; उनके निधन के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों और शुभचिंतकों में भी शोक व्याप्त है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

तीनखंभा सीमा चौकी के जवानों ने 43.125 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर को पकड़ा

सरकारी अस्पताल और डॉक्टर की अनुउपलब्धता और अव्यवस्था को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने ये माना कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे; ऐसी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगे : एजाज अहमद

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एनएच-98 जाम कर हंगामा