दिव्यांगजनों के जीवन को सहज और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सेवा कार्य प्रेरणादायी : संजय सरावगी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल में आयोजित 197वें पोलियो एवं करेक्टिव शल्य चिकित्सा तथा कृत्रिम उपकरण वितरण समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा उनके अनुभवों को सुना।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के अवसर के रूप में मनाया जा रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही वास्तविक सेवा है। दिव्यांगजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा&comma; आवश्यक कृत्रिम उपकरण और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि &OpenCurlyQuote;दिव्यांगमुक्त बिहार’ के संकल्प के साथ पद्मश्री डॉ&period; विमल जैन एवं देशवंधु गुप्ता द्वारा वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। पोलियो एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से प्रभावित लोगों के लिए शल्य चिकित्सा और कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराने का कार्य उनके जीवन को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवा का यह भाव समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने समारोह में मौजूद दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों को और व्यापक बनाने की जरूरत है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष &lpar;विवेकानंद केंद्र&rpar; पद्मश्री डॉ&period; निवेदिता रघुनाथ भिड़े&comma; सिमेज ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ&period; नीरज अग्रवाल&comma; मेधा अग्रवाल&comma; भाजपा प्रदेश मंत्री सुषमा साहू के साथ बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना सिटी दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक संपन्न, विसर्जन तिथि पर बनी सहमति

पुनपुन में भूमि अधिकार और आरक्षण बचाव यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

पाटलिपुत्र सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष समिति का आंदोलन तेज