राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव का निधन, पार्टी ने जताया शोक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राष्ट्रीय जनता दल &lpar;राजद&rpar; के वरिष्ठ नेता और जहानाबाद के पूर्व विधायक सच्चिदानंद यादव के निधन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद&comma; पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी&comma; राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित कई नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पार्टी के अनुसार&comma; सच्चिदानंद यादव पिछले कुछ दिनों से पटना के मेदांता अस्पताल में इलाजरत थे&comma; जहां बुधवार को उनका निधन हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजद नेताओं ने कहा कि सच्चिदानंद यादव पार्टी के कर्मठ&comma; संघर्षशील और जुझारू नेता एवं कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को क्षति हुई है। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार&comma; सच्चिदानंद यादव के सम्मान में राजद का झंडा आधा झुका दिया गया। बिहार प्रदेश राजद के नेता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद&comma; राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शोक व्यक्त करने वालों में सांसद डॉ&period; मीसा भारती&comma; प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल&comma; राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह&comma; उदय नारायण चौधरी&comma; राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी&comma; पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ&period; कांति सिंह&comma; जयप्रकाश नारायण यादव&comma; राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव&comma; सैयद फैसल अली&comma; बीनू यादव&comma; राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो&period; मनोज कुमार झा&comma; सांसद डॉ&period; सुरेंद्र प्रसाद यादव&comma; संजय यादव&comma; राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ&period; सुनील कुमार सिंह&comma; राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह&comma; वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह&comma; डॉ&period; तनवीर हसन&comma; पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता&comma; कुमार सर्वजीत&comma; प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू&comma; विधायक राहुल शर्मा&comma; सूबेदार दास&comma; विधान पार्षद नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव&comma; कारी मो&period; शोहैब&comma; शक्ति सिंह यादव&comma; एजाज अहमद&comma; डॉ&period; उर्मिला ठाकुर&comma; पूर्व विधायक सुदय यादव और सतीश कुमार दास सहित अन्य नेता शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार : नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम ने गंगा पथ का किया निरीक्षण

आम आदमी पार्टी, बिहार में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव लड़ेगी

सेवा पखवाड़ा के तहत गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र