तख्त श्री पटना साहिब के पदाधिकारियों का वैशाली दौरा, लालगंज गुरुद्वारा नानक शाही के विकास को लेकर विधायक और डीएम से चर्चा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> तख्त श्री हरिमंदिर जी&comma; पटना साहिब के महासचिव इन्द्रजीत सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह ने वैशाली जिले का एकदिवसीय दौरा किया गया। इस दौरान लालगंज स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानक शाही में मत्था टेककर गुरुद्वारा साहिब की व्यवस्थाओं&comma; स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त पटना साहिब के पदाधिकारियों का हाजीपुर जिला अतिथिगृह पहुंचने पर लालगंज के माननीय विधायक श्री संजय कुमार सिंह ने अंगवस्त्र और पुष्प भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद विधायक संजय कुमार सिंह के साथ तख्त श्री पटना साहिब के पदाधिकारी लालगंज स्थित गुरुद्वारा नानक शाही पहुंचे और गुरु घर में नतमस्तक हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरुद्वारा नानक शाही&comma; जो छह सर्किट से जुड़ा हुआ है और तख्त प्रबंधन कमेटी के अधीन संचालित होता है&comma; वहां पदाधिकारियों ने स्थानीय समिति से मुलाकात कर गुरुद्वारा साहिब की छोटी-बड़ी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही&comma; आगामी 5 अक्टूबर को श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति-जोत दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दौरे के दौरान तख्त श्री पटना साहिब के पदाधिकारियों ने वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह से मुलाकात की। इस बैठक में लालगंज गुरुद्वारा साहिब के विकास&comma; संगत को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्थानीय समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर विधायक संजय कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि वे सरकार के माध्यम से और व्यक्तिगत स्तर पर भी लालगंज गुरुद्वारा साहिब की बेहतरी के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे तथा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। तख्त श्री पटना साहिब के पदाधिकारियों के इस दौरे से स्थानीय गुरुद्वारा समिति में उत्साह बढ़ा। समिति के सदस्यों ने गुरुद्वारा साहिब की सेवा&comma; रखरखाव और विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने का संकल्प लिया। धार्मिक परंपराओं के संरक्षण&comma; संगत की सुविधाओं और गुरुद्वारा साहिब के विकास को लेकर तख्त श्री पटना साहिब के पदाधिकारियों की यह पहल स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण रही।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार : नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम ने गंगा पथ का किया निरीक्षण

आम आदमी पार्टी, बिहार में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव लड़ेगी

सेवा पखवाड़ा के तहत गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र