महावीर कैंसर संस्थान में रक्त कैंसर पर सेमिनार, बीएमटी से ठीक हुए 50 मरीजों को किया गया सम्मानित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> महावीर कैंसर संस्थान द्वारा रक्त कैंसर के इलाज और नवीनतम तकनीकों को लेकर सीएमई सेमिनार का आयोजन किया गया&comma; जिसमें देशभर के कैंसर विशेषज्ञों ने भाग लिया&period; इस अवसर पर बोन मैरो ट्रांसप्लांट &lpar;बीएमटी&rpar; से ठीक हुए 50 से अधिक मरीजों को पारितोषिक और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनिता कुणाल और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया&period; उन्होंने संस्थान की चिकित्सकीय उपलब्धियों के लिए डॉक्टरों और कर्मियों के प्रति आभार जताया&period; कार्यक्रम में महावीर स्थान न्यास समिति के सदस्य सायन कुणाल भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वागत भाषण में संस्थान की चिकित्सा निदेशक एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ&period; मनीषा सिंह ने रक्त कैंसर की जटिलता और संस्थान की आधुनिकतम चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी साझा की&period; उन्होंने हेमेटोलॉजिकल कैंसर के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चिकित्सा अधीक्षक डॉ&period; एल&period; बी&period; सिंह ने बताया कि संस्थान में पहले से बीएमटी की सुविधा उपलब्ध है और आगामी 15 अगस्त से एलोजेनिक बीएमटी सेवा की शुरुआत की जाएगी&period; उन्होंने आचार्य किशोर कुणाल को याद करते हुए कहा कि उनके सपनों का &&num;8216&semi;महावीर कुणाल किशोर बाल कैंसर अस्पताल&&num;8217&semi; अगले वर्ष उनकी पुण्यतिथि तक प्रारंभ कर दिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नई दिल्ली से आए बीएमटी विशेषज्ञ डॉ&period; राहुल भार्गव ने एलोजेनिक बीएमटी में तकनीकी सहयोग का आश्वासन दिया और अप्लास्टिक एनीमिया के उपचार पर विस्तार से जानकारी दी&period; उन्होंने कहा कि संस्थान जल्द ही इस बीमारी के इलाज के लिए अत्याधुनिक केंद्र स्थापित करेगा। वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ&period; अविनाश उपाध्याय ने बताया कि एपीएमएल टाइप रक्त कैंसर के इलाज से अब तक 20 से अधिक मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सेमिनार में डॉ&period; अभिषेक राज &lpar;फरीदाबाद&rpar;&comma; डॉ&period; सिद्धार्थ शर्मा &lpar;नई दिल्ली&rpar;&comma; डॉ&period; मुकेश भारती &lpar;दरभंगा&rpar;&comma; डॉ&period; सुधाकर सिंह&comma; डॉ&period; गौरव कुमार &lpar;मुजफ्फरपुर&rpar;&comma; डॉ&period; रिशु&comma; डॉ&period; रूची सिन्हा&comma; डॉ&period; तान्या &lpar;एम्स पटना&rpar;&comma; डॉ&period; रश्मी सिंह&comma; डॉ&period; राजन&comma; डॉ&period; रवि व्याहुत&comma; डॉ&period; आकांक्षा सिंह &lpar;पीएमसीएच&rpar;&comma; डॉ&period; दिनेश कुमार सिन्हा&comma; डॉ&period; ऋचा माधवी&comma; डॉ&period; श्रद्धा राज&comma; डॉ&period; कुणाल&comma; डॉ&period; सीमा देवी &lpar;आईजीआईएमएस&rpar;&comma; डॉ&period; निशांत गौरव&comma; डॉ&period; अमरेन्द्र अमर &lpar;मेदांता&rpar;&comma; डॉ&period; शेखर केशरी &lpar;पारस&rpar;&comma; डॉ&period; अनिता कुमारी &lpar;एनएमसीएच&rpar;&comma; डॉ&period; विश्वजीत सन्याल&comma; डॉ&period; सी&period; खंडेलवाल&comma; डॉ&period; विनिता त्रिवेदी&comma; डॉ&period; अशोक कुमार घोष&comma; डॉ&period; रीता रानी&comma; डॉ&period; ऋचा चौहान&comma; डॉ&period; उषा सिंह&comma; डॉ&period; मुकुल मिश्रा&comma; डॉ&period; खुर्शीद मल्लिक&comma; डॉ&period; अमित&comma; डॉ&period; अन्नु सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम में रोशन आरा और हिना ने सक्रिय भागीदारी की&period; धन्यवाद ज्ञापन डॉ&period; एल&period; बी&period; सिंह ने किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण