सावन की दूसरी सोमवारी : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा शिवालय

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&lpar;रॉबीन राज&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> बाबा भोले की आराधना का पवित्र माह सावन के दूसरी सोमवारी को लेकर देवो के देव महादेव के दरबार में हजारों भक्तों ने अरदास लगाई। जिले के विभिन्न शिवालयों मे पूजा अर्चना और बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक को लेकर  शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान सभी शिव मंदिर हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता नजर आया। सोमवार की अहले सुबह से ही भक्तगण शिवालयों में पहुंचे और पवित्र शिवलिंग पर जल&comma; दूध&comma; बेलपत्र&comma; पुष्प&comma; फल व मिष्ठान चढ़ाएं और आरती कर मुरादें भी मांगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> दिन भर खासकर महिलाएं व युवतियां उपवास रख शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए पहुंची और भगवान शिव की आराधना की। बता दें कि सावन माह को लेकर राजधानी पटना से लेकर पटनासिटी तक पूरा रौनक़ नजर आया। सभी शिव मंदिरों को रंग-बिरंगे बल्बों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमग हो उठे। कुछ मंदिरों में देर शाम तक भजन-कीर्तन भी चलता रहा। देर शाम तक मंदिरों मे भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं दूसरी तरफ सोमवारी मेले मे भारी संख्या मे लोगों की भीड़ देखने को मिली।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎