एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार को मिला प्रशस्ति पत्र : सफल उद्भेदन और बेहतर पुलिसिंग को लेकर सम्मानित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बाईपास थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के अपहरण एवं हत्या मामले के सफल उद्भेदन को लेकर पटना सिटी-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी &lpar;एसडीपीओ&rpar; डॉ&period; गौरव कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जानकारी के अनुसार&comma; बाईपास थाना कांड संख्या 159&sol;26 के उद्भेदन के लिए गठित विशेष जांच दल &lpar;SIT&rpar; का नेतृत्व डॉ&period; गौरव कुमार द्वारा किया गया था। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने अल्प समय में मामले का सफल खुलासा करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सराहनीय कार्य के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पटना द्वारा अर्धसरकारी पत्र के माध्यम से प्रशस्ति पत्र जारी कर उनकी प्रशंसा की गई तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक&comma; पूर्वी&comma; पटना ने भी अर्धसरकारी पत्र जारी कर डॉ&period; गौरव कुमार के कार्यों की सराहना की है। पत्र में उनके कार्यकाल के दौरान गणमान्य व्यक्तियों एवं महानुभावों के निर्बाध परिभ्रमण&comma; विभिन्न पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संचालन&comma; लोकसभा एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की प्रक्रिया के सफल संचालन तथा अपराध नियंत्रण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि डॉ&period; गौरव कुमार के नेतृत्व में पटना सिटी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय सफलता मिली है। उनके कार्यों से पुलिस विभाग का मनोबल भी बढ़ा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा