कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में विज्ञान मेला का सफल आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को विज्ञान मेला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया&period; इस अवसर पर कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने वैज्ञानिक मॉडलों एवं परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण&comma; सौर ऊर्जा&comma; जल संरक्षण&comma; स्वच्छता&comma; मानव शरीर की संरचना तथा आधुनिक तकनीक से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छात्रों की रचनात्मकता&comma; नवाचार और वैज्ञानिक सोच ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को काफी प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की निदेशक उषा कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है&comma; बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है&period; उन्होंने छात्रों को जिज्ञासु बनने&comma; प्रश्न पूछने और नई खोजों के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंकिता कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास&comma; तार्किक सोच और रचनात्मकता का विकास होता है&period; उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि हर छात्र के प्रयास से ही यह कार्यक्रम सफल बना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका निक्की सिंह और स्मृति कुमारी का विशेष योगदान रहा&comma; जबकि समन्वयक रीता कुमारी ने पूरे कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सोनू कुमार ने प्रथम स्थान&comma; रोहन ने द्वितीय स्थान तथा निर्मल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया&period; इसके अलावा शिदिका और श्वेता ने चतुर्थ स्थान&comma; जबकि सलमान और अयान ने पंचम स्थान हासिल किया&period; सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी रही और उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना की&period; यह विज्ञान मेला विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन की आम बैठक संपन्न, 21 जिलों की भागीदारी

मुख्यमंत्री घोषणा के अनुपालनार्थ पटना जिला में भी प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तरों पर ‘सहयोग शिविर’

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित होकर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन