हज यात्रा पर रवाना दंपति को लोगों ने दी शुभकामनाएं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> प्रेजेंटेशन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी&comma; फुलवारी शरीफ&comma; पटना के अध्यक्ष मोहम्मद अबू रिजवान और उनकी पत्नी निशात अफरोज हज की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए&period; इस अवसर पर इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस&comma; फुलवारी शरीफ&comma; पटना के चेयरमैन डॉ&period; खुर्शीद हसन&comma; मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ&period; फराह दीबा और कॉलेज के सदस्यों ने एयरपोर्ट पहुंचकर उन्हें विदाई दी और शुभकामनाओं के साथ रुख्सत किया&period; एयरपोर्ट पर डॉ&period; खुर्शीद हसन ने अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ और पवित्र फर्ज है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व और बरकत की बात है कि अध्यक्ष मोहम्मद अबू रिजवान अपनी पत्नी के साथ इस पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर उनके दामाद डॉ&period; नवा इमाम&comma; पुत्री डॉ&period; बिनिश फातिमा तथा कॉलेज के स्टाफ ने उनसे मुलाकात कर यात्रा की सफलता&comma; स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए दुआ की&period; उपस्थित लोगों ने उनसे हरमैन शरीफैन में देश और समाज की शांति&comma; संस्थान की प्रगति तथा सबकी खुशहाली के लिए विशेष दुआ करने का अनुरोध किया। अध्यक्ष मोहम्मद अबू रिजवान ने सभी का धन्यवाद किया और दुआओं की अपील की&period; इस मौके पर कॉलेज स्टाफ व अन्य प्रमुख पदाधिकारी इम्तियाज अली खान&comma; इफ्तिखार अहमद निजामी&comma; नसीम अहमद&comma; एहतेशाम अहमद निजामी&comma; मोहम्मद सरफराज&comma; सैयद शादाब हुसैन&comma; अंसार अहमद&comma; रिजवानुल हक खान और सैयद नाजिम रजा भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई