सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन&comma; फुलवारी शरीफ में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया&period; कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त&comma; भावनात्मक रूप से संतुलित एवं सफल बनाना था&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जेएनएल कॉलेज&comma; खगौल के मनोविज्ञान विभाग की शिक्षाविद् डॉ&period; किरण बाला उपस्थित रहीं&period; उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव&comma; चिंता&comma; अवसाद&comma; आत्मविश्वास की कमी एवं सामाजिक संबंधों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ&period; किरण बाला ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों पर पढ़ाई&comma; करियर एवं सामाजिक अपेक्षाओं का दबाव लगातार बढ़ रहा है&comma; जिससे मानसिक तनाव उत्पन्न होता है&period; उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच&comma; समय प्रबंधन&comma; योग&comma; ध्यान एवं परामर्श के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान संभव है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला में विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं को समझने&comma; तनाव नियंत्रित करने&comma; सकारात्मक संबंध विकसित करने&comma; आत्मविश्वास एवं एकाग्रता बढ़ाने तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ&period; अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक छात्र में अलग-अलग प्रतिभाएं होती हैं और इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग कमिटी के कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार एवं सहायक कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया&period; इस दौरान अरविंद कुमार सिंह&comma; ताहेरा खातून&comma; ममता यादव&comma; अजीत कुमार सिंह&comma; मो&period; उमर&comma; संतोष कुमार यादव&comma; रमेशचंद्र&comma; सिम्मी माला&comma; डॉ&period; नबील अहमद&comma; सुजाला सुलताना&comma; मेहर प्रवीन&comma; तरन्नुम प्रवीन&comma; नेहाल हुसैन&comma; अफजल हुसैन&comma; संजर इमाम एवं राशिद समेत बड़ी संख्या में शिक्षक&comma; छात्र-शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं मदर्स डे कार्यक्रम आयोजित

महावीर कैंसर संस्थान में हेड एंड नेक कैंसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित