मानव जीवन को सुखद बनाने के लिए सत्संग जरूरी : रघुनंदन बाबा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> भरगामा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू यादव के पिताजी स्व परमेश्वरी यादव की 6वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनायी गयी। रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित स्मृतिशेष स्व परमेश्वरी यादव के आवास पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत की पतोहू वर्तमान प्रखंड प्रमुख संगीता यादव ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। परिवारजनों के अलावे प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि&comma;राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व गणमान्य सहित सैकड़ों लोग समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर साधु संतों के द्वारा सत्संग प्रवचन की प्रस्तुति दी गई और विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। सत्संग के कार्यक्रम में महर्षि मेंही संतमत सत्संग कुप्पाघाट भागलपुर आश्रम के वक्ता स्वामी रघुनंदन बाबा ने कहा कि स्व&period; परमेश्वरी यादव उच्च कोटि के सज्जन थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सत्संग की महिमा की व्याख्या करते हुए रघुनंदन बाबा ने कहा कि इस बहुमूल्य मानव जीवन प्राप्त कर जो परमात्मा की भक्ति नहीं करते हैं&comma;अपनी बहुत बड़ी हानि करते हैं। सबों को पाप कर्म से बचना चाहिए&comma; तभी पुण्य कर्म होगा&comma;जो परमात्मा की भक्ति समर्पण भाव से करते हैं&comma;उसे स्वप्न में भी कष्ट नहीं होता है। उन्होंने कहा कि बड़े भाग्य से मनुष्य का शरीर मिलता है और मनुष्य के शरीर में पूर्व जन्म के पुण्य के अनुसार हीं सत्संग की प्राप्ति होती है। सत्संग के माध्यम से हम मोक्ष को पाने का रास्ता पाते हैं। सत्संग से इहलोक और परलोक दोनों को संवारा जा सकता है। वहीं सिंघेश्वर आश्रम से आए हुए विमलानंद बाबा ने कहा कि जिस स्थान पर सत्संग का आयोजन किया जाता है वह स्थान पवित्र हो जाता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जो भक्त सत्संग में भाग लेते हैं वह भवसागर को पार कर जाते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मानव रूपी शरीर दिया है। यह मानव शरीर पूर्व जन्मों की कठिन तपस्या से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मानव को अपना जीवन व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। अपने दैनिक कार्याें में लीन रहते हुए समय निकालकर सत्संग&comma;भजन में शामिल होना चाहिए ताकि मन को शांति व आत्मीय सुख प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में परिजन प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू यादव&comma;शिवम यादव&comma;श्रीस्टी प्रिया&comma;नेहा करण&comma;स्वीटी यादव&comma;छोटू यादव&comma;शंभू यादव&comma;आदित्य यादव के अलावे पूर्व विधायक अनिल यादव उपप्रमुख शाहनवाज अंसारी&comma;भाजपा नेता राजन तिवारी&comma;राजद नेता अविनाश मंगलम&comma;सामाजिक कार्यकर्त्ता पंकज यादव&comma;बजरंगी तांती&comma;गुड्डू नायक&comma;पंसस प्रतिनिधि समीर मिश्रा&comma;जिप सदस्य प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव मुख्य रूप से शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार

सुधा बूथों पर अब मिलेगा बकरी का दूध, पशुपालकों को 90 प्रतिशत तक अनुदान