मानदेय बढ़ाने की मांग पर संपतचक में सफाई व्यवस्था ठप, लोगों को हुई परेशानी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के संपतचक नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को सफाई कर्मियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर काम ठप कर दिया&comma; जिससे पूरे इलाके में साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा&period; सड़कों और मोहल्लों में कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सफाई कर्मियों का आरोप है कि उन्हें आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से ठेकेदार द्वारा कम भुगतान किया जाता है और उसमें भी कटौती की जाती है&period; कर्मियों के अनुसार महिलाओं को करीब 200 रुपये और पुरुषों को 300 रुपये प्रतिदिन दिए जाते हैं&comma; जो पर्याप्त नहीं है। सफाई कर्मी अजय कुमार ने कहा कि काम के अनुसार वेतन नहीं दिया जाता है&period; यदि 15-15 हजार रुपये मासिक वेतन तय नहीं किया गया तो वे लोग काम पूरी तरह ठप कर देंगे&period; कर्मियों की मांग है कि डेली वेज के बजाय उन्हें मासिक वेतन दिया जाए। प्रदर्शन की सूचना पर नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और कर्मियों की समस्याएं सुनीं&period; अधिकारियों ने आउटसोर्सिंग एजेंसी से बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आश्वासन मिलने के बाद सभी सफाई कर्मी काम पर लौट गए&comma; जिससे सफाई व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य होने लगी&period; सुपरवाइजर गुड्डू पासवान ने बताया कि कर्मियों को समझाया गया है और कंपनी से भी बातचीत जारी है। कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कर्मियों की मांगों पर विचार कर समाधान निकाला जाए&comma; ताकि जनता को परेशानी न हो&period; वहीं&comma; मुख्य पार्षद अमित कुमार ने कहा कि मानदेय बढ़ाने और सफाई कर्मियों की संख्या में वृद्धि को लेकर पहले से प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नशे की लत से बर्बाद हो रही है कितने लोगों की जिंदगी कई बीबी का मिटा सिंदूर

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत श्याम रजक आवास पर जागरूकता अभियान आयोजित

एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर के संपूर्ण इलाज की नई सुविधा शुरू, मरीजों को मिली बड़ी राहत