महावीर कैंसर संस्थान में सैंगर सीक्वेंसिंग लैब का उद्घाटन, कैंसर जांच और उपचार को मिलेगी नई दिशा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। महावीर कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र&comma; पटना में अत्याधुनिक सैंगर सीक्वेंसिंग लैब का उद्घाटन किया गया&period; एचबीसीएचआरसी&comma; मुजफ्फरपुर के निदेशक डॉ&period; कुमार प्रभास ने दीप प्रज्ज्वलित कर लैब का शुभारंभ किया&period; इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड &lpar;आईओसीएल&rpar; के चीफ रीजनल मैनेजर राजीव गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया&period; श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायन कुणाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लैब के उद्घाटन के बाद &&num;8220&semi;प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी के दौर में सैंगर सीक्वेंसिंग की क्लिनिकल उपयोगिता&&num;8221&semi; विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा &lpar;सीएमई&rpar; कार्यक्रम आयोजित किया गया&period; इसमें राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों&comma; अस्पतालों और शोध संस्थानों से आए चिकित्सकों&comma; कैंसर विशेषज्ञों&comma; पैथोलॉजिस्ट तथा शोधकर्ताओं ने भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विशेषज्ञों ने बताया कि सैंगर सीक्वेंसिंग तकनीक कैंसर से जुड़े जीन संबंधी परिवर्तनों की सटीक पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है&period; इस तकनीक के माध्यम से मरीजों को उनकी बीमारी के अनुरूप प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी आधारित व्यक्तिगत उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा&comma; जिससे उपचार की गुणवत्ता और सफलता की संभावना बढ़ेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संस्थान के चिकित्सकों ने बताया कि इस अत्याधुनिक लैब की स्थापना से बिहार सहित पूर्वी भारत के कैंसर मरीजों को आधुनिक जीन परीक्षण की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी&period; इससे जांच में लगने वाला समय कम होगा और मरीजों को अधिक सटीक&comma; प्रभावी तथा समय पर उपचार का लाभ मिल सकेगा&period; साथ ही कैंसर अनुसंधान को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में डॉ&period; कुमार प्रभास&comma; डॉ&period; मनीषा&comma; डॉ&period; एल&period; बी&period; सिंह&comma; डॉ&period; बी&period; सन्याल&comma; राजीव गुप्ता&comma; सायन कुणाल सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक&comma; वैज्ञानिक&comma; शोधकर्ता एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : 13 अगस्त तक बनेंगे नए राशन कार्ड, एसडीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को दिया दैनिक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

बिहार : बरबीघा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, हटाए गए ठेले-गुमटी, वसूला गया जुर्माना

बिहार : PHC शेखपुरा में परिवार नियोजन मेला : एक दिन में 35 महिलाओं का बंध्याकरण, 2 पुरुषों की नसबंदी