पटना सिटी में भगवान जगन्नाथ जी के रथ का निर्माण शुरू, 150 वर्षों पुरानी परंपरा आज भी कायम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>आगामी 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की ऐतिहासिक रथ यात्रा को लेकर पटना सिटी में रथ निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। कैमाशिकोह बिजली ऑफिस के पास परंपरागत तरीके से भगवान जगन्नाथ जी का रथ तैयार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार&comma; पटना सिटी में रथ यात्रा की परंपरा करीब 150 वर्ष पुरानी है। इसकी शुरुआत स्वर्गीय जय बाबू रोहतगी द्वारा लल्लू बाबू का कुँचा से की गई थी। उसी समय से कैमाशिकोह में रथ निर्माण की परंपरा चली आ रही है&comma; जो आज भी निरंतर जारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रथ निर्माण का कार्य वर्षों से फकिरा मिस्त्री&comma; दासो मिस्त्री और किशोरी मिस्त्री के परिवार द्वारा किया जाता रहा है। वर्तमान में उनके वंशज विनोद मिस्त्री एवं राजेश मिस्त्री इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। रथ निर्माण में जुटे विनोद मिस्त्री ने बताया कि उनके परदादा&comma; दादा और पिता भी भगवान जगन्नाथ जी के रथ का निर्माण करते थे। उनके निधन के बाद उन्होंने स्वयं इस सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि पहले भगवान का रथ 32 पहियों का और तीन तल्लों वाला बनाया जाता था&comma; लेकिन समय के साथ इसका आकार छोटा कर दिया गया और अब 16 पहियों का रथ तैयार किया जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विनोद मिस्त्री ने बताया कि पहले रथ निर्माण में उपयोग होने वाली अधिकांश सामग्री ओडिशा के पुरी से मंगाई जाती थी। आज भी पूरी श्रद्धा&comma; पारंपरिक तकनीक और धार्मिक आस्था के साथ रथ का निर्माण किया जा रहा है। गौरतलब है कि 16 जुलाई को निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम ने एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों में शुरू कराई पढ़ाई, भागलपुर में बनेगा AI और कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय

बिहार : 13 अगस्त तक बनेंगे नए राशन कार्ड, एसडीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को दिया दैनिक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

बिहार : बरबीघा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, हटाए गए ठेले-गुमटी, वसूला गया जुर्माना