बरसात से पहले वार्डों में पहुंचे संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष, लोगों की समस्याएं सुनीं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> नगर परिषद संपतचक के अध्यक्ष अमित कुमार ने बरसात से पूर्व क्षेत्र भ्रमण अभियान के तहत वार्ड संख्या-10 के न्यू दरियापुर तथा वार्ड संख्या-11 के खैराटाली आश्रम रोड का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली&period; इस दौरान उन्होंने जलजमाव&comma; नाला सफाई&comma; सड़क&comma; गली निर्माण&comma; बिजली पोल लगाने सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर लोगों से बातचीत की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भ्रमण के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने पेयजल की समस्या की जानकारी दी&comma; जिस पर अध्यक्ष अमित कुमार ने तत्काल संबंधित कर्मियों को निर्देश देकर समस्या के समाधान की पहल कराई&period; उन्होंने कहा कि नगर परिषद की प्राथमिकता है कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों और बरसात के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अध्यक्ष ने संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक उपायों पर चर्चा की&period; उन्होंने वार्डवासियों से कहा कि वे अपनी समस्याओं की जानकारी सीधे दें ताकि उनका शीघ्र समाधान कराया जा सके। इस अवसर पर संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय बंटू&comma; स्थानीय जनप्रतिनिधि&comma; समर्थक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध