काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध की सुरक्षा को लेकर रात्रि में भी कार्यों का जायजा, कार्य में तेजी के निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>भागलपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहपुर विधानसभा अंतर्गत काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध के कटाव प्रभावित स्थल पर माननीय पथ निर्माण मंत्री इं&period; कुमार शैलेंद्र जी ने रात्रि तक रहकर मौके पर चल रहे बाढ़ संघर्षात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>माननीय मंत्री जी ने कार्यस्थल पर अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए जियोबैग की आपूर्ति&comma; सामग्री की उपलब्धता एवं निर्माण कार्यों की गति की समीक्षा की। लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य प्रभावित न हो&comma; इसके लिए पथ निर्माण विभाग को जियोबैग पहुँचाने वाले ट्रैक्टरों के आवागमन वाले मार्ग पर GSB सामग्री डालकर उसे सुगम एवं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए&comma; ताकि सुरक्षात्मक कार्यों में किसी प्रकार का अनावश्यक विलंब न हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटाव प्रभावित संवेदनशील बिंदुओं पर पर्याप्त संसाधन एवं मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कार्य को तेज गति से जारी रखा जाए। साथ ही मौके पर कार्यरत श्रमिकों एवं बाढ़ से प्रभावित स्थानीयजनो के लिए भोजन&comma; पेयजल तथा सुरक्षित शेड&sol;आश्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>माननीय मंत्री जी ने कहा कि दिन हो या रात&comma; तटबंध की सुरक्षा एवं क्षेत्रवासियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन एवं संबंधित विभागीय टीमें लगातार मौके पर कार्यरत हैं तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए हरसंभव तकनीकी एवं सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। तटबंध की सुरक्षा और जन-जीवन की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेताजी की 78वीं जयंती समारोह मनाया गया

नदियों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी ने 24 घंटे तटबंध निगरानी एवं सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का दिया निर्देश