शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम : डीएम ने सुनीं 11 जनसमस्याएं, त्वरित निपटारे के दिए निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma;&nbsp&semi;उमेश कुमार <&sol;strong>&colon; जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा &OpenCurlyQuote;सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम के समक्ष कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जमीन विवाद&comma; राशन कार्ड से नाम हटाना व बनवाना&comma; मारपीट&comma; मृत्यु मुआवजा&comma; ऑपरेटर का मानदेय&comma; अतिक्रमण हटाना&comma; बिजली बिल सुधार&comma; पेयजल आपूर्ति&comma; कृषि के लिए ट्रांसफार्मर लगाना&comma; प्राथमिकी दर्ज कराना और घर से बेदखल करने जैसे मामले शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने सभी आवेदकों को एक-एक कर बुलाकर समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम श्री शेखर आनंद ने कहा&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर जीवन आसान बनाया जाए। &OpenCurlyQuote;सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम इसी दिशा में प्रतिबद्ध कदम है।”<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूरे जिले में अभियान जारी&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में हर सोमवार और शुक्रवार को &OpenCurlyQuote;सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी कम करना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में प्रभारी पदाधिकारी जिला जनता दरबार-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर IAS भवन में रक्तदान शिविर, मुख्य सचिव-डीजीपी समेत 190 लोगों ने किया रक्तदान

बिहार : 20 नवंबर तक 2.5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, सीएम बोले : 2027 तक 25 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली का लक्ष्य

सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, खरीफ महाभियान-2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंचेंगे किसान जागरूकता वाहन