हथियार के बल पर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से 3.62 लाख की लूट, बाइक सवार तीन अपराधी फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ अनुमंडल अंतर्गत बेउर थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ शुक्रवार की शाम एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया&period; निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से हथियार के बल पर 3 लाख 62 हजार रुपए लूट लिए गए&period; यह घटना अनीसाबाद हरिओम पेट्रोल पंप के सामने स्थित निदान हॉस्पिटल से हरनी चक जाने वाले कॉलोनी के रोड पर उस समय हुई जब दोनों कर्मचारी रोज़ की तरह बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे&period;घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारी शरीफ के डीएसपी सुशील कुमार एवं बेउर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे&period; पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और इलाके में संदिग्ध वाहनों की जांच तेज कर दी गई है&period; फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत राजीव कुमार एवं शिवम कुमार रोजाना की तरह कंपनी से पैसे लेकर बैंक जमा कराने निकले थे&period; जब वे बेऊर मोड होकर निदान हॉस्पिटल के बगल से हरनी चक जाने वाले रास्ते में पहुंचे थे तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक तेजी से आए और उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया&period;प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित कर्मचारियों के मुताबिक&comma; तीनों युवक करीब 25 वर्ष की उम्र के थे&period; उन्होंने कमर से पिस्तौल निकालकर डराया और कर्मचारियों के पास से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए&period; इस पूरी घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची&period; फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि वे प्रतिदिन कंपनी का कैश लेकर बैंक जमा करने जाते हैं&period; घटना के बाद दोनों कर्मचारी काफी डरे हुए हैं&period; पुलिस मान रही है कि अपराधियों को कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी पहले से थी&comma; और लूट की योजना पहले से बनाई गई थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएसपी फुलवारी शरीफ सुशील कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल और संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है&period; इसके साथ ही आसपास के इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है&period; पुलिस जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी का दावा कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि अपराधियों की संख्या तीन ही थी या अन्य सहयोगी भी शामिल थे&period; पुलिस इस मामले को पेशेवर गिरोह से जोड़कर देख रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री