रोटरी क्लब पटना सिटी ने वर्षभर की सेवा परियोजनाओं का किया ऐलान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> रोटरी क्लब पटना सिटी ने सोमवार को हाजीगंज स्थित जुनियर सर्वोदय परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वर्ष 2026-27 की सेवा परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। क्लब के अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह एवं सचिव रीव्यांशु प्रीत ने मीडिया को संबोधित करते हुए शिक्षा&comma; स्वास्थ्य&comma; पर्यावरण&comma; जल संरक्षण और मानवीय सेवा से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब पटना सिटी समाज सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है और आगामी सत्र में कई महत्वपूर्ण सामाजिक योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लब का उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को जल्ला महावीर स्थान में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए वाटर कूलर एवं आरओ सिस्टम का लोकार्पण किया जाएगा। इसी दिन शांति श्री भवन&comma; अरोड़ा हाउस में 30 चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसके साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा&comma; जिसमें अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वरिष्ठ रोटेरियन अनंत अरोड़ा ने क्लब की आगामी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण सेवा परियोजनाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण परियोजना उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से चलाई जाएगी&comma; जिससे जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह एवं सचिव व्यांशु प्रीत को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृष्ण किशोर सिंह&comma; जगन्नाथ&comma; कवि सैनी&comma; सचिन शर्मा&comma; अमित सिंह&comma; मनीष सिंह सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। अंत में रोटरी क्लब पटना सिटी ने नागरिकों&comma; समाजसेवियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से आगामी सेवा परियोजनाओं में सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता की अपील की&comma; ताकि जनसेवा के इन कार्यों का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मणिअप्पा पंचायत बनी जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास की मिसाल

विश्व पटल पर भारतीय रेत कला का गौरव : मधुरेंद्र कुमार को अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास का आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 7 शराबी भी दबोचे