पटना यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात पटना के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत कुर्जी मोड़ पर कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस &lpar;एन०सी०सी० उड़ान&rpar; एवं यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों&comma; वाहन चालकों एवं युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने&comma; हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग&comma; ओवरस्पीडिंग से बचाव तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जागरूकता गतिविधियों के साथ प्रतिभागियों को आधुनिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग प्रणाली की जानकारी देने के उद्देश्य से आई०सी०सी०सी० &lpar;ICCC&rpar; का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। आई०सी०सी०सी० में मौजूद अधिकारियों ने प्रतिभागियों को सीसीटीवी निगरानी&comma; ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम&comma; आपातकालीन प्रबंधन एवं तकनीक आधारित यातायात संचालन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि तकनीक के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित व प्रभावी बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई