सरकारी मापदंड के विपरीत हो रहा है सड़क मरम्मत कार्य

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती पंचायत नवाबगंज के वार्ड संख्या-07 कोशिकापुर स्थित नेपाल सीमा से सीमा सड़क तक आने वाले सड़क के जर्जर स्थिति के संबंध में कई बार प्रमुखता से खबर छापने के बाद अब मरम्मत कार्य बरसों बाद प्रारंभ तो किया गया&comma; परंतु सरकारी मापदंडों के विपरीत संवेदक के द्वारा कार्य किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताते चलें कि कार्य प्रारंभ हुआ लगभग एक सप्ताह हो चुका है। लेकिन कार्यस्थल पर अब तक कार्य से संबंधित बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिससे यह पता लग सके कि इस संवेदक के द्वारा कितने राशि का किस तरह के कार्य करवाया जा है। खबर संकलन के दौरान देखा गया कि मजदूरों के द्वारा गिट्टी में मिट्टी मिलाकर सड़क पर गड्ढे को भरा जा रहा था। जब मजदूरों से पूछा गया कि संवेदक कहां है&comma; तो मजदूरों ने बताया संवेदक यहां नहीं आते हैं हम लोगों से मुंशी काम करवा रहे हैं। वहीं यह भी देखने को मिला कि बिना पानी&comma; पानी टैंक रोड पर दौड़ रही थी। तो वहीं रोड रोलर ड्राइवर कैमरा देख रोलर को सड़क पर दौड़ाने लगा। कब होगा सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रष्टाचार समाप्त&comma; क्या करेंगे क्षेत्र के जनता।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर