चरवाहा विद्यालय से प्रेरित है राजद की मानसिकता, विकास उन्हें समझ नहीं आएगा : अशोक चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> शुक्रवार को जद &lpar;यू0&rpar; प्रदेश कार्यालय&comma; पटना में बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष के केन्द्रीय बजट में बिहार का विशेष ध्यान रखा गया था और हमें उम्मीद है कि इस बार भी प्रदेशवासियों की आकांक्षाओ का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का प्रेम&comma; भाव और समर्पण किसी से भी छिपा हुआ नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हमारे नेता ने शराबबंदी&comma; महिला सशक्तिकरण और पंचायती राज को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय उदारहण पेश कर बापू के सपनों को साकार किया है। माननीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और कामों के आधार पर हमारे नेता को घेर नहीं सकते हैं इसलिए व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी पर उतारू हैं। राजद की मानसिकता चरवाहा विद्यालय से प्रेरित है&comma; उनके पास प्रदेश में हो रहे विकास को देखने का नज़रिया और समझ नहीं है। नीतीश सरकार 10 लाख सरकारी नौकरी के बजाए अब 12 लाख नौकरी देने की दिशा में कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पर बेबुनियाद सवाल खड़े करने वालों को अपना कार्यकाल जरूर याद करना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!