राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने बेगूसराय एवं वैशाली में हुई घटना की जांच के लिए दो जांच समिति का गठन किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी को श्री मोहित यादव&comma; जिलाध्यक्ष&comma; जिला राष्ट्रीय जनता दल&comma; बेगूसराय का एक आवेदन पत्र पार्टी के राज्य मुख्यालय&comma; पटना को प्राप्त हुआ है&comma; जो प्रदेश अध्यक्ष&comma; राष्ट्रीय जनता दल&comma; बिहार को संबोधित है। एजाज ने आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित आवेदन पत्र में जिलाध्यक्ष&comma; बेगूसराय ने बछवाड़ा थाना काण्ड संख्या 139&sol;26&comma; दिनांक 02&period;05&period;2026 एवं बछवाड़ा थाना काण्ड संख्या 144&sol;26 का उल्लेख किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बछवाड़ा थाना काण्ड संख्या 139&sol;26 के बारे में बताया गया है कि बछवाड़ा प्रखंड&sol;थाना के ग्राम भीखमचक की चार वर्षीया नाबालिग बच्ची के साथ घृणित दुष्कर्म किया गया। किन्तु अभी तक पीड़िता एवं पीड़िता के परिवार को न्याय प्राप्त नहीं मिला है। अबोध बालिका&sol;अल्पवय बालिका एवं अवयस्क बालिका के साथ आए दिन बलात्कार की घटनाओं की खबरें समाचार पत्रों में भी छपती रहती है और पार्टी मुख्यालय भी अवगत कराया जाता है। यह सिलसिला थम नहीं रहा है। इस तरह की घटना से समाज में निर्दयता और क्रूरता बढ़ती जा रही है। पुलिस की इस नकारा और नकारात्मक भूमिका पर चारों तरफ और चारों दिशाओं से ऊँगलियां उठ रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> साथ ही समाज में भय और दहशत दिनोनुदिन बढ़ती जा रही है। इसी प्रकार बछवाड़ा थाना काण्ड संख्या 144&sol;26 के बारे में कहा गया है कि बछवाड़ा थानान्तर्गत अरवा पंचायत के 12 वर्षीय छात्र की विद्यालय परिवार के प्रबंधन की लापरवाही के कारण लोहे की ग्रिल से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। किन्तु इस मामले में न तो विद्यालय प्रशासन और न पुलिस के द्वारा ही सक्षम और प्रभावकारी कार्रवाई की गई है। एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने उक्त दोनों काण्डों से संबंधित मामले की गहन जांच करने के लिए सात सदस्यीय जांच समिति राजद की प्रदेश प्रवक्ता सह विधान पार्षद डॉ उर्मिला ठाकुर के संयोजकत्व में गठित किया गया है&comma; जो इस प्रकार है&colon;- श्रीमती अनीता भारती&comma; प्रदेश अध्यक्ष&comma; महिला राजद&comma; सदस्य&comma; मीना राय&comma; अध्यक्ष&comma; पटना महानगर&comma; महिला राजद&comma;सदस्य&comma; श्रीमती सुनीता कुशवाहा&comma; प्रदेश उपाध्यक्ष&comma; महिला राजद&comma;सदस्य श्रीमती सुचित्रा चौधरी&comma; जिलाध्यक्ष&comma; वैषाली जिला इकाई&comma; राजद &comma;सदस्य<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री कुमार रूपेश यादव&comma; प्रदेश उपाध्यक्ष&comma; पंचायती राज प्रकोष्ठ&comma; सदस्य&comma;श्री मोहित यादव&comma; जिलाध्यक्ष&comma; बेगूसराय जिला इकाई&comma; राजद&comma;सदस्य बनाए गए हैं। इस जांच समिति से अपेक्षा की जाती है कि घटना स्थल का दौरा कर तथा पीड़ित परिवारों से मिलकर पूरे तथ्यों से तथा पुलिस के द्वारा अब तक इस संबंध में की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति को दर्षाते हुए एक तथ्यात्मक प्रतिवेदन राष्ट्रीय जनता दल के राज्य मुख्यालय&comma; पटना को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं दूसरी ओर प्रवक्ता एजाज अहमद ने आगे बताया कि राष्ट्रीय जनता दल&comma; बिहार के मुख्यालय&comma; में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी को यह जानकारी प्राप्त हुई है कि वैशाली जिला के लालगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत मानपुर गांव में दिनांक 21 एवं 22 मई&comma; 2026 की रात पुलिस के द्वारा निर्दोष ग्रामीणों एवं महिलाओं के साथ गैर कानूनी&comma; अनुचित एवं अमानवीय व्यवहार किया गया तथा अपने दोष को छुपाने के लिए उल्टे 11 निर्दोष ग्रामीणों के विरूद्ध लालगंज थाना काण्ड संख्या 242&sol;26&comma; दिनांक 22&period;05&period;2026&comma; 191 &lpar;2&rpar;&sol;190&sol;126 &lpar;2&rpar;&sol;115 &lpar;2&rpar;&sol;103&sol;132&sol;121 &lpar;2&rpar;&sol;324 &lpar;4&rpar;&sol;352&sol;351 &lpar;3&rpar; भारतीय न्याय संहिता की धारा के अन्तर्गत अंकित किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विदित हो कि राष्ट्रीय जनता दल के राज्य मुख्यालय को श्री अजीत कुमार उर्फ पवनदेव यादव&comma; प्रखंड अध्यक्ष&comma; राष्ट्रीय जनता दल&comma; लालगंज&comma; वैषाली&comma; &lpar;मो नं0 9430404438&rpar; का प्रदेश अध्यक्ष&comma; राष्ट्रीय जनता दल को संबोधित एक आवेदन पत्र भी इस घटना के सन्दर्भ में प्राप्त हुआ है। यह भी कि श्री मनोहर कुमार&comma; पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष&comma; लालगंज ने जिन निर्दोष ग्रामीणों के विरूद्ध प्राथमिकी अंकित की है&comma; उनमें 11 नामजद निर्दोष ग्रामीणों के अतिरिक्त 10-15 अज्ञात व्यक्तियों को भी अभियुक्त बनाया गया है। थाना में अंकित प्राथमिकी को पढ़ने से सहज आभास हो जाता है कि पुलिस के द्वारा रात में गैर कानूनी तरीके से छापामारी करने के उनके इस अनुचित कार्य पर एतराज जताने वाले ग्रामीणों को सबक सिखाने के लिए यह मनगढ़ंत काण्ड अंकित किया गया है। वैसे तो राज्य में विधि व्यवस्था चौपट होती जा रही है। किन्तु विधि व्यवस्था के नाम पर रात में इस प्रकार की पुलिसषाही और पुलिस जुर्म का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। स्मरण हो कि मुजफ्फरपुर जिला इसका उदाहरण है&comma; जिसमें इसी तरह की पुलिस के द्वारा घटना की गई और एक निर्दोष व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब इसका मुखर प्रतिकार आवष्यक है। अतः ऐसी सूरत में तथ्य&comma; परिस्थिति और कानूनी रूप से पुलिस की कार्रवाई&comma; इसकी पृष्ठभूमि और अंकित कराई गई मनगढंत प्राथमिकी की सत्यता का पता लगाना आवश्यक है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने घटना की जांच के लिए श्री चितरंजन गगन&comma; प्रदेश प्रवक्ता के संयोजकत्व में जांच कमिटी गठित किया है&comma; जो इस प्रकार है &colon; डॉ0 पी0 के0 चौधरी&comma; प्रदेश अध्यक्ष&comma; आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ&comma; राजद&comma; सदस्य श्री अजय कुशवाहा&comma; पूर्व प्रत्याशी&comma; वैशाली विधान सभा क्षेत्र&comma; राजद सदस्य&comma; श्री मुकेश सिंह&comma; प्रदेश महासचिव&comma; राजद&comma; सदस्य&comma; श्री नागेन्द्र सिंह यादव&comma; प्रदेश महासचिव&comma; राजद&comma; बिहार&comma; सदस्य&comma; श्री बैद्यनाथ सिंह चन्द्रवंशी&comma; जिलाध्यक्ष&comma; वैषाली जिला इकाई&comma; राजद &comma;सदस्यश्री संजय पटेल&comma; जिलाध्यक्ष&comma; युवा राजद&comma; वैषाली&comma; सदस्य एजाज ने बताया कि जांच समिति घटना स्थल का दौरा कर तथा पीड़ित परिवारों से मिलकर पूरे तथ्यों से तथा पुलिस के द्वारा अब तक इस संबंध में की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति को दर्षाते हुए एक तथ्यात्मक प्रतिवेदन राष्ट्रीय जनता दल के राज्य मुख्यालय&comma; पटना को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

परसा बाजार थाना पुलिस ने चोरी के 7 मोबाइल व केटीएम बाइक के साथ 4 अभियुक्तों को दबोचा

वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के टेंपू संग दो गिरफ्तार!

महिला कॉलेज खगौल में 30 घंटे की वॉलेंट्रीयरशिप कार्यक्रम की शुरुआत