बिजली के 11 हजार वोल्ट लाइन वाले खंभे से टकराया ऑटो, बड़ा हादसा टला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बथनाहा–वीरपुर मुख्य मार्ग स्थित मिल्की डुमरिया चौक के समीप सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पश्चिम दिशा से आ रहा एक पैसेंजर ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए तथा बिजली का खंभा टूटकर वाहन पर ही गिर पड़ा। हादसे में ऑटो पर सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। वहीं घटना के बाद चालक मौके पर नजर नहीं आये।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सोमवार करीब 11&colon;30 बजे की है। बताया गया कि ऑटो अपनी साइड से वीरपुर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान सामने से अचानक एक ट्रैक्टर काफी नजदीक आ गया। आमने-सामने की टक्कर से बचने के प्रयास में ऑटो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ऑटो सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि जिस खंभे से ऑटो टकराया&comma; उसमें 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज विद्युत प्रवाहित हो रहा था। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर बेहद भीषण थी&comma; लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही फुलकाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

तख्त पटना साहिब में म्यूजियम के कार्य की शुरुआत, प्रकाश पुरब से पहले होगा सम्पन्न

माँ मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, बनेगा हेलीपैड और रोप-वे : सीएम सम्राट चौधरी ने कैमूर को दी 196 करोड़ की सौगात

सीवान में जल्द खुलेगी चीनी मिल, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश, 180 करोड़ की 38 योजनाओं की सौगात