ईद मिलाद-ए-नबी पर लालू-तेजस्वी समेत राजद नेताओं ने दी मुबारकबाद, अमन-भाईचारे का दिया संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> ईद मिलाद-ए-नबी के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल &lpar;राजद&rpar; के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद&comma; पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने बिहार एवं देशवासियों&comma; खासकर मुस्लिम समाज के लोगों को दिली मुबारकबाद दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजद नेताओं ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलाद-ए-नबी सभी को नेक राह पर चलने तथा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। पैगंबर मोहम्मद साहब ने अपना जीवन इंसानियत की भलाई के लिए समर्पित किया और उनके जीवन से समाज में शांति&comma; भाईचारे और अमन का संदेश मिलता है। नेताओं ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की कि इस मुबारक मौके पर देश और बिहार की खुशहाली के लिए दुआ करें तथा पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं। इस अवसर पर सांसद मीसा भारती&comma; प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल&comma; राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह&comma; अब्दुल बारी सिद्दीकी&comma; मनोज कुमार झा&comma; सुरेंद्र प्रसाद यादव&comma; सुधाकर सिंह&comma; संजय यादव&comma; सुनील कुमार सिंह समेत राजद के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मिट्टी खुदाई के दौरान खेत से निकली भगवान विष्णु की प्रतिमा, पूजा-अर्चना को उमड़े ग्रामीण

विश्व दृष्टि दिवस पर एम्स पटना की बड़ी उपलब्धि, 100वां कॉर्नियल ट्रांसप्लांट पूरा

रास्ते के विवाद में चली गोली : दो किशोर घायल, एक की हालत गंभीर