मिट्टी खुदाई के दौरान खेत से निकली भगवान विष्णु की प्रतिमा, पूजा-अर्चना को उमड़े ग्रामीण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। पटना के गौरीचक और नालन्दा जिला की सीमा पर के कराय परसुराय थाना क्षेत्र के बिनशा गांव में गुरुवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई&comma; जब मिट्टी की खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से भगवान विष्णु की प्रतिमा निकलने की खबर फैली&period; प्रतिमा निकलने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचने लगे&period; देखते ही देखते खेत के पास श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई और पूजा-अर्चना शुरू हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि बिनशा गांव निवासी गंगा पासवान के खेत में जेसीबी से मिट्टी की कटाई-खुदाई का काम चल रहा था&period; इसी दौरान जमीन के अंदर से एक प्रतिमा दिखाई दी&period; खुदाई कर उसे बाहर निकाला गया तो ग्रामीणों ने उसे भगवान विष्णु की प्रतिमा बताया&period; ग्रामीणों के अनुसार प्रतिमा अष्टधातु की प्रतीत हो रही है&period; प्रतिमा मिलने की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई और बड़ी संख्या में महिला&comma; पुरुष और बच्चे मौके पर पहुंच गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को साफ कर एक स्थान पर स्थापित किया और पूजा-अर्चना शुरू कर दी&period; महिलाएं भक्ति गीत और भगवान विष्णु की स्तुति करने लगीं&period; देखते ही देखते मौके पर धार्मिक माहौल बन गया&period; कहीं पूजा की तैयारी होने लगी तो कुछ लोग वहां पंडाल लगाने की तैयारी में जुट गए&period; ढोल-मंजीरे की आवाज के बीच लोग भगवान विष्णु के जयकारे लगाने लगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतिमा को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं&period; लोगों का कहना है कि जमीन के अंदर से इस तरह प्रतिमा का निकलना उनके लिए कौतूहल का विषय है&period; प्रतिमा वास्तव में अष्टधातु की है या किसी अन्य धातु की&comma; इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी&period; फिलहाल प्रतिमा के निकलने के बाद गांव में उत्सव और भक्ति का माहौल बना हुआ है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विश्व दृष्टि दिवस पर एम्स पटना की बड़ी उपलब्धि, 100वां कॉर्नियल ट्रांसप्लांट पूरा

रास्ते के विवाद में चली गोली : दो किशोर घायल, एक की हालत गंभीर

चार मंजिला मकान की छत से गिरकर महिला की मौत, आत्महत्या या हादसा जांच के बाद होगा स्पष्ट