इलाहीबाग में धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत, 24 घंटे अखंड कीर्तन और भंडारे का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> इलाहीबाग स्थित अकलटोला दुर्गा मंदिर में एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत मंगलवार&comma; 15 अप्रैल 2025 को कलश यात्रा के साथ हुई&period; कलश यात्रा सुबह 5 बजे गायघाट से प्रारंभ हुई&comma; जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया&period; गंगा नदी से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु मंदिर प्रांगण तक पहुँचे&comma; जहाँ विधिवत कलश स्थापना की गई&period;यह धार्मिक आयोजन पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से किया जा रहा है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कलश स्थापना के बाद दोपहर 12 बजे से अखंड कीर्तन की शुरुआत हुई&comma; जो लगातार 24 घंटे चलेगा&period; पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु दिन-रात भजन-कीर्तन में लीन हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयोजन का समापन 17 अप्रैल 2025 को बुधवार की शाम को भंडारे के साथ होगा&period;संध्या 4 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है&comma; जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे&period; इसी दिन रात्रि में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है&comma; जिसमें स्थानीय व क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस आयोजन के संयोजक विजय कुमार यादव ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन ग्रामवासियों की सहभागिता और समर्पण का प्रतीक है&period;उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करें&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एम्स मार्ग पर फिर हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर. अतिक्रमण और बदहाल सड़क पर उठे सवाल

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित