रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनना दिल्ली के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा : प्रभाकर मिश्रा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा&comma; पर्यवेक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब लोकसभा सीट से सांसद रविशंकर प्रसाद को बधाई देते हुए कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता जी का मुख्यमंत्री बनना दिल्ली के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि 1996 से दिल्ली विश्व विद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष से राजनीति की शुरूआत करने वाली रेखा गुप्ता ने 2002 में दिल्ली युवा मोर्चा भाजपा की प्रदेश मंत्री का दायित्व निभाते हुए 2006 में युवा मोर्चा भाजपा की राष्ट्रीय सचिव बनी। वर्तमान समय में महिला मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर सुशोभित हैं। 2022 में शालीमार बाग से निगम पार्षद बनी। अब शालीमार बाग विधानसभा सीट से जीत हासिल कर विधायक बनी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधायक दल के बैठक में प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव दिया। जिसे सर्वसम्मति से मान लिया। ये दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। रेखा गुप्ता जी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र जी के विकास विजन को जमीनी स्तर पर लागू करने में सक्षम होगी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने रेखा गुप्ता के साथ साथ उनके साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले सिख समाज से मनजिंदर सिंह सिरसा&comma; प्रवेश वर्मा&comma; कपिल मिश्रा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता&comma; विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह विष्ट सहित पूरे मंत्री मंडल को बधाई दी। मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा को मंत्री मंडल में शामिल करने पर दिल्ली के सिख समाज में सकारात्मक संदेश जायेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान