महान समाजवादी नेता स्वर्गीय सी.पी. सिन्हा की प्रथम पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यालय 24 एम स्टैंड रोड में आज बिहार के महान समाजवादी नेता जनता दल &lpar;यूनाइटेड&rpar; के वरिष्ठ नेता&comma; पूर्व विधान पार्षद एवं बिहार राज्य किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सी० पी० सिन्हा &lpar;चन्द्रेश्वर प्रसाद सिन्हा&rpar; जी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा जी ने कहा कि जनसेवा&comma; सादगी&comma; संघर्ष और किसानों के हितों के प्रति सी पी सिन्हा जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। समाज के शोषित&comma; वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज बनकर उन्होंने जो अमिट छाप छोड़ी&comma;वह सदैव प्रेरणा देती रहेगी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने स्वर्गीय सी&period;पी&period; सिन्हा के सामाजिक&comma; राजनीतिक एवं वैचारिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय सिन्हा ने अपना संपूर्ण जीवन समाजवाद&comma; सामाजिक न्याय और जनहित के मूल्यों के लिए समर्पित किया। वे गरीबों&comma; किसानों&comma; मजदूरों तथा वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने वाले प्रतिबद्ध जननेता थे। मंत्री पंचायती राज विभाग दीपक प्रकाश ने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी समाज तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं विकास की भावना को पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुभाष चन्द्रवंशी&comma; अंगद कुशवाहा&comma; फज़ल इमाम मल्लिक&comma; अशोक राम&comma; स्मृति कुमुद&comma; बीरेंद्र दांगी&comma; बी सी पटेल&comma; राघवेंद्र कुशवाहा&comma; खुर्शीद आलम&comma; रेयाजुद्दीन बखो&comma; संजय मेहता&comma; स्मिता रानी&comma; रजनीश गाँधी&comma; विनोद कुमार पप्पू&comma; शक्ति कुमार चन्द्रवंशी&comma; पप्पू मेहता&comma; देवानंद कुशवाहा&comma; अनिल यादव&comma; अशोक कुशवाहा ने स्वर्गीय सी&period;पी&period; सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सिम्मी कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विक्रमशिला सेतु पर बने चार बेली ब्रिज कल होंगे जनता को समर्पित : ई. कुमार शैलेंद्र

बरबीघा अंचल कार्यालय में डीएम-एसपी का जनता दरबार, भूमि विवादों के जल्द निपटारे के निर्देश

लोजपा (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को बनाया विधान परिषद चुनाव 2026 का प्रत्याशी