एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम फेज़-6 के तहत बिहार के लगभग 50 युवा पंजाब के लिए रवाना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित &OpenCurlyDoubleQuote;एक भारत श्रेष्ठ भारत युवा संगम फेज़-6” कार्यक्रम के अंतर्गत&comma; भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान &lpar;आईआईटी&rpar; पटना&comma; नोडल संस्थान के तत्वावधान में बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित लगभग 50 युवा 7 जून से 13 जून तक आयोजित होने वाली युवा संगम कार्यक्रम के लिए पंजाब रवाना हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आईआईटी पटना परिसर में आयोजित फ्लैग-ऑफ समारोह में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईआईटी पटना के निदेशक प्रो&period; टी&period; एन&period; सिंह&comma; डीन प्रशासन प्रो&period; ए&period; के&period; ठाकुर तथा नोडल ऑफिसर डॉ&period; सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर युवाओं को पंजाब के लिए रवाना किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इससे पूर्व आईआईटी पटना के सीनेट हॉल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं&comma; बल्कि सीखने&comma; समझने और देश की विविधता को निकट से जानने का एक अनूठा अवसर है। उन्होंने कहा कि यहां से जाने वाले युवा केवल अपने परिवार और जिले के ही नहीं&comma; बल्कि पूरे बिहार के प्रतिनिधि और राजदूत के रूप में पंजाब जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की युवाओं के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने वाली एक दूरदर्शी और महत्वाकांक्षी पहल है। श्री कुमार ने आईआईटी पटना के स्वच्छ&comma; हरित एवं सुंदर परिसर की भी सराहना की तथा संस्थान द्वारा युवाओं के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के प्रारंभ में आईआईटी पटना के निदेशक प्रो&period; टी&period; एन&period; सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार और पंजाब के बीच ऐतिहासिक&comma; सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध अत्यंत घनिष्ठ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान बिहार के युवाओं को पंजाब की समृद्ध संस्कृति&comma; विरासत&comma; औद्योगिक विकास&comma; कृषि प्रगति तथा स्थानीय परंपराओं को निकट से जानने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवा संगम कार्यक्रम देश की विविधता को समझने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है&comma; जो &OpenCurlyDoubleQuote;विविधता में एकता” की भावना को और अधिक सशक्त बनाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर डॉ&period; अनुप केशरी&comma; डॉ&period; ऋषभ सिंह&comma; डॉ&period; सुनील कुमार सिंह सहित संस्थान के अनेक संकाय सदस्य&comma; अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। पंजाब जाने वाले युवाओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह&comma; उमंग और ऊर्जा देखने को मिली।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विक्रमशिला सेतु पर बने चार बेली ब्रिज कल होंगे जनता को समर्पित : ई. कुमार शैलेंद्र

बरबीघा अंचल कार्यालय में डीएम-एसपी का जनता दरबार, भूमि विवादों के जल्द निपटारे के निर्देश

लोजपा (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को बनाया विधान परिषद चुनाव 2026 का प्रत्याशी