प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ में राखी मेकिंग प्रतियोगिता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ में गुरुवार को रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया&period; इस अवसर पर विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई&comma; जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां बनाईं&period; बच्चों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर&comma; राखी बांधकर और टॉफ़ी खिलाकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं&period;विद्यालय परिसर पूरे दिन भाईचारे&comma; स्नेह और उल्लास के माहौल से गूंजता रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में विद्यालय की नई हेड टीचर तबस्सुम प्रवीण और शिक्षिका नीतू शाही ने बच्चों को प्रोत्साहित किया&period; प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया&comma; जिससे उनका मनोबल और बढ़ा। शिक्षिका नीतू शाही और बच्चों ने विद्यालय परिसर में लगाए गए पेड़-पौधों को भी राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया&period; बच्चों ने पेड़-पौधों को प्रकृति के भाई-बहन के रूप में मानते हुए रक्षा सूत्र बांधा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

आपसी समन्वय एवं सहयोग से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करावें चुनाव

‘सुधा’ को बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड, नालंदा में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान गबन की जांच में फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने के दिए निर्देश