जीसस एंड मेरी एकेडमी में राखी निर्माण प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> रक्षाबंधन के अवसर पर जीसस एंड मेरी एकेडमी&comma; पटना सिटी में विद्यार्थियों की सृजनात्मकता&comma; कलात्मक अभिरुचि और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं। प्रतियोगिता में तैयार राखियां देश और समाज की सेवा में समर्पित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में कार्यरत भाइयों को विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्नेह एवं सम्मान के प्रतीक के रूप में बांधी जाएंगी। इससे विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा और सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश भी दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतिभागियों ने रंगीन धागों&comma; मोतियों&comma; शीशों और विभिन्न सजावटी सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक राखियां तैयार कीं। विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां बेहतर होने के कारण निर्णायकों के लिए विजेताओं का चयन करना चुनौतीपूर्ण रहा। प्रतियोगिता का मूल्यांकन इनर व्हील क्लब की सदस्य रश्मि अरोड़ा&comma; तराना रस्तोगी&comma; सुप्रिया जायसवाल एवं रश्मि कसैरा ने किया। निर्णायकों ने सृजनात्मकता&comma; रंग-संयोजन&comma; प्रस्तुतीकरण&comma; नवीनता और सौंदर्यबोध के आधार पर विजेताओं का चयन किया। जूनियर वर्ग में पारुल शर्मा ने प्रथम&comma; अंश राय ने द्वितीय और अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सांत्वना पुरस्कार अनन्या शर्मा को दिया गया। सब-जूनियर वर्ग में मायरा पैट्रिक प्रथम&comma; अंत्रा कुमारी द्वितीय और नंदिनी रानी तृतीय स्थान पर रहीं। फरहीन जाया को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं सीनियर वर्ग में प्रियांशी जायसवाल ने प्रथम&comma; माही प्रिया ने द्वितीय और अनन्या पटेल ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। निशा शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय की प्राचार्या पूजा एन&period; शर्मा ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास&comma; रचनात्मकता&comma; सांस्कृतिक जागरूकता और नवाचार की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय के उप निदेशक अभिषेक पैट्रिक ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यालय परिसर में रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का माहौल बना रहा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश