जानीपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> जानीपुर थाना क्षेत्र के सरैया शिव मंदिर के पास गुरुवार देर रात बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई&period; आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पोल पर लगे बिजली के तार धू-धूकर जलने लगे और अफरातफरी मच गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कंट्रोल रूम को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया&comma; लेकिन आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद किसी जिम्मेदार अधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं किया&period; इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिजली विभाग से तत्काल मदद नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जानीपुर थाना पुलिस को सूचना दी&period; सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया&period; पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों के अनुसार जिस बिजली पोल में आग लगी&comma; उसके ठीक नीचे कई दुकानें थीं&period; समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं और बड़ा नुकसान हो सकता था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपात स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों का फोन नहीं उठाना गंभीर लापरवाही है&period; लोगों ने मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार