रेल थाना पाटलीपुत्रा हत्याकांड का खुलासा, मुख्य अभियुक्त दिल्ली से गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; रेल थाना पाटलीपुत्रा अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर हुई हत्या मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए मुख्य अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ राहुल कुमार उर्फ चुहा &lpar;उम्र-26 वर्ष&rpar; के रूप में की गई थी&comma; जिसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था ताकि हत्या को दुर्घटना का रूप दिया जा सके। यह मामला वादी रतन बिंद के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था&comma; जिसमें उन्होंने अपने भाई की हत्या की आशंका जताई थी। चूंकि शव रेलवे ट्रैक पर मिला&comma; अतः यह मामला रेल थाना पाटलीपुत्रा को सौंपा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक&comma; दानापुर कंचन राज के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य अभियुक्त रंजीत बिंद &lpar;उम्र 27 वर्ष&comma; निवासी रूपसपुर&comma; पटना&rpar; को दिल्ली के मदनपुर खदर स्थित जे&period;जे&period; कॉलोनी फेज-03 से गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या पुरानी रंजिश&comma; आपसी विवाद और पूर्व में जेल भेजे जाने के कारण की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से आईफ़ोन 13 Pro जिसकी कीमत 67&comma;000 रूपये बताया गया हैं। टीम में मुख रूप से पु&period;नि&period; सुधीर कुमार सिंह&comma; रेल थानाध्यक्ष&comma; दानापुर&comma; पु&period;अ&period;नि&period; पंकज कुमार&comma; रेल थानाध्यक्ष&comma; पाटलीपुत्र&comma; स&period;अ&period;नि&period; संजय कुमार&comma; रेल थाना&comma; पाटलीपुत्र&comma; सिपाही अभज कुमार शर्मा&comma; रेल थाना&comma; पाटलीपुत्र&comma; सिपाही कुदन कुमार – रेल थाना&comma; पाटलीपुत्र शामिल हैं। रेल पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे जदयू नेताओं को पुलिस ने रोका, थाने पहुंचकर समर्थकों ने जताया विरोध

अंतरराष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना की एक और उपलब्धि, डॉ. पंकज कुमार ने स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित पीईटी/सीटी फेलोशिप सफलतापूर्वक की पूर्ण

शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल