पटना में मोबाइल लुटेरा को रेल पुलिस ने पकड़ा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> ऑपरेशन क्लीन के तहत राजधानी में अपराध और अपराधियों के धरपकड़ को लेकर चलाये जा रहे अभियान में पटना रेल पुलिस को सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लूटी गई मोबाइल&comma; 3500 रुपए कैश&comma; फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भोजपुर के रहने वाले कन्हैया कुमार ने बताया कि 7 फरवरी को आरा जाने के लिए पटना जंक्शन के चार नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उसी वक्त इमरजेंसी कॉल के लिए एक युवक ने उससे मोबाइल मांगा। मौका देखकर मोबाइल लेकर भाग निकला। इस बीच उसका पीछा करने के दौरान कन्हैया का पर्स गिर गया। जिसमें 3000 कैश&comma; एटीएम कार्ड और कई महत्वपूर्ण कागजात थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूरी वारदात स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कन्हैया ने आगे बताया कि जब दूसरे दिन एटीएम बंद कराने के लिए बैंक पहुंचा तो खाते से अवैध तरीके से 60 हजार रुपए निकाले जाने की सूचना मिली। जिसके बाद रेल साइबर थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इस बीच वो एक बार फिर दूसरे लोगों को शिकार बनाने के लिए स्टेशन पहुंचा&comma; जहां पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और आगे कि कार्रवाई में जुट गई हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात