राहुल गांधी को सभी संवैधानिक संस्थाओं के फैसले फर्जी लगते हैं : सम्राट चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज विधि प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय संविधान और लोकतंत्र विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई दिग्गजों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सेमिनार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज कांग्रेस और राजद भले ही संविधान बचाने की बात कर रहे हों&comma; लेकिन हकीकत है कि राजद और कांग्रेस ने संविधान को कुचला है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर मौके पर संविधान को किनारे रखा। उन्होंने कहा कि अगर आज देश में वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चा है&comma; तो कांग्रेस ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनी गई सरकार को हटा दिया और चुनाव की तारतम्यता को तोड़ दिया। जबकि पहले लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ में होते थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यही नहीं&comma; देश में आपातकाल लगाकर संविधान की ऐसी की तैसी कर दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाले राहुल गांधी खुद संविधान के लिए खतरा बन गए हैं। उन्हें बिहार की जातीय जनगणना ही नहीं&comma; देश का चुनाव आयोग&comma; ईवीएम&comma; संसद और विधान सभाओं के फैसले तक फर्जी लगते हैं। सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि कर्नाटक की जातीय जनगणना यदि फर्जी नहीं है&comma; तो राहुल गांधी उसे जारी कराने का साहस क्यों नहीं दिखाते&quest; उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार के आरोपी भी संविधान की बात करते नजर आ रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया&comma; राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्र&comma; भीम सिंह&comma; विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विंध्याचल राय&comma; सह संयोजक मनोज कुमार सिंह&comma; संजय राय&comma; प्रभारी अवधेश पांडे&comma; हरेंद्र सिंह&comma; प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार&comma; प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी शत्रुघ्न पांडे&comma; रणविजय सिंह&comma; कौटिल्य प्रसाद&comma; संतोष कुमार&comma; कृष्ण मुरारी प्रसाद&comma; सुनील कर्ण&comma; रंजना श्रीवास्तव&comma; पूनम सिंह&comma; चंदन कुमार&comma; मंटू पांडेय सहित सैंकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई