राहुल गांधी ने लालू को मुखिया बनने लायक भी नहीं छोड़ा, अध्यादेश की कॉपी फाड़ी और माफी भी नहीं मांगी : सम्राट चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज खगड़िया में आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी लालू और उनके परिवारवादी कुनबे को पहले ही जनता नकार चुकी है &comma; इस चुनाव में तो मतदाता मात्र उस पर मुहर लगा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>खगड़िया से एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी &lpar;रा&rpar; के प्रत्याशी श्री राजेश वर्मा जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि चिलचिलाती धूप के बावजूद जनता-जनार्दन का हुजूम ऐतिहासिक जीत का इशारा कर रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने आगे कहा कि खगड़िया से मेरा विशेष लगाव रहा है&comma; खगड़िया की देवतुल्य जनता ने जीत के लिए आश्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा आज मैने खुद उस उर्जा और उमंग को महसूस किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि यह वही राहुल गांधी है जो लालू प्रसाद यादव को मुखिया चुनाव लड़ने लायक भी नहीं छोड़े। अध्यादेश को फाड़कर लालू यादव को सड़क पर लाने वाले राहुल गांधी ही हैं। आजकल राष्ट्रीय जनता दल के लोग भी उनके काफी नजदीक रह रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अब तक इसके लिए माफी भी नहीं मांगी। अब इसे समझ सकते हैं कि किस तरह की राजनीति कांग्रेस के लोग बिहार में कर रहे हैं। किस तरह से महागठबंधन के लोग यहां पर एक दूसरे पर भरोसा कर चुनावी मैदान में आ रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विश्वास जताते हुए उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र में मजबूत मोदी सरकार के लिए बिहार की जनता एनडीए के एक-एक प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देकर संसद भवन में भेजेगी&comma; ऐसा पूर्ण विश्वास है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार जनित बेशुमार बेनामी सम्पत्ति इकट्ठा करने के आरोपी तेजस्वी यादव का जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है। पिछली बार की तरह इसबार भी बिहार में राजद का खाता नहीं खुलने वाला है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इशारों इशारों में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने देश को लूटा और जिन्होंने बिहार को लूटा&comma; अब मिलकर एक साथ फिर देश को लूटने की फिराक में है। लेकिन जनता उनके इस सपना को कभी पूरा नहीं होने देगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि अबकी बार एनडीए 400 पार का जनता संकल्प ले चुकी है। प्रथम चरण के चार सीटों के मतदान में मतदाता के मिजाज से साफ है कि एनडीए बिहार की सभी 40 सीटें जीत कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगा और पूरे देश में 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन