मॉडल विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल…

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित कुनकुन देवी मॉडल उच्च विद्यालय&comma; नवाबगंज फुलकाहा की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कभी शिक्षा का मंदिर कहलाने वाला यह विद्यालय आज अव्यवस्था और लापरवाही का शिकार बना हुआ है। विकास के नाम पर लाखों रुपए की राशि खर्च किए जाने के बावजूद विद्यालय की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार लगभग दो वर्ष पूर्व लाखों रुपए की लागत से निर्मित शौचालय पूरी तरह ध्वस्त होकर बेकार हो चुका है। विद्यालय के कई भवनों का फर्श जर्जर हो गया है&comma; जबकि कई कमरों की दीवारों से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। विद्यालय परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है&comma; जिससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।<br &sol;>स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास मद की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई कम और लेक्चर ज्यादा होता है। कुछ शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते हैं&comma; जबकि कई शिक्षक बैठकर समय बिताते नजर आते हैं। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय परिसर नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है&comma; लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यालय में मौजूद प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजभूषण यादव ने बताया कि नियमित प्रधानाध्यापक विभागीय कार्रवाई के कारण बाहर हैं और उन्हें वरीयता के आधार पर अस्थायी प्रभार दिया गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय मामलों की जवाबदेही नियमित प्रधानाध्यापक के पास है। शौचालय ध्वस्त होने और विकास मद की राशि खर्च किए जाने से संबंधित जानकारी वही बेहतर तरीके से दे सकते हैं। इधर स्थानीय समाजसेवियों और अभिभावकों ने विद्यालय की स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण विद्यालय की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने विद्यालय की बदहाल स्थिति की ओचक जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम, डीएम ने 16 आवेदनों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शेखपुरा डीएम ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया, बच्ची इरा को लिया गोद

शेखपुरा समाहरणालय में गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग शिविर, 136 लोगों की जांच में 32 में मिले लक्षण