गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार साथ-साथ, नीतीश सरकार ने शिक्षक बहाली को दी रफ्तार : जदयू

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जद &lpar;यू&rpar; प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार&comma; प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं मीडिया पैनलिस्ट डा0 मधुरेंदु पांडेय ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार राज्य के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ लगातार ठोस और ऐतिहासिक कदम उठा रही है। नीतीश सरकार द्वारा घोषित 1 करोड़ युवाओं को रोजगार एवं रोजगार से जुड़े अवसरों से जोड़ने के लक्ष्य की दिशा में शिक्षा क्षेत्र में हो रही शिक्षक बहाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राज्य में शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शीघ्र ही 44 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली की जाएगी। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति से न केवल शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत होगी&comma; बल्कि यह युवाओं को स्थायी&comma; सम्मानजनक और सुरक्षित रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी बड़ा कदम है। इस बहाली प्रक्रिया के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अगले माह विज्ञापन जारी किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य को सुरक्षित कर रही हैं और साथ ही विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करा रही हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह पहल न केवल शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी&comma; बल्कि दीर्घकाल में मानव संसाधन विकास के माध्यम से बिहार की अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सरकार का स्पष्ट विजन है कि शिक्षित&comma; कुशल और रोजगारयुक्त युवा ही बिहार के सर्वांगीण विकास की धुरी हैं। इसी उद्देश्य के तहत सरकार शिक्षा&comma; स्वास्थ्य&comma; उद्योग&comma; कौशल विकास और स्वरोजगार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर योजनाबद्ध तरीके से रोजगार के अवसर सृजित कर रही है&comma; ताकि 1 करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य समयबद्ध रूप से हासिल किया जा सके। यह शिक्षक बहाली अभियान न केवल शिक्षा सुधार का प्रतीक है&comma; बल्कि युवाओं के प्रति मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सरकार की संवेदनशीलता&comma; प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व का भी सशक्त प्रमाण है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश