जनसुनवाई कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन चुका है : श्रवण कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>जद&lpar;यू&rpar; प्रदेश कार्यालय&comma; पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार एवं मा0 ग्रामीण कार्य मंत्री श्री सुनील कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित मामलों के विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर श्री श्रवण कुमार ने कहा कि जद&lpar;यू&rpar; प्रदेश कार्यालय में सोमवार से शुक्रवार तक आयोजित होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम मा0 श्री नीतीश कुमार की जनोन्मुखी सोच का परिणाम है। लोग भरोसे और विश्वास के साथ इस कार्यक्रम में अपनी समस्याएँ लेकर आते हैं तथा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के विधिसम्मत समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल दूरभाष के माध्यम से आवश्यक निर्देश भी दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों से आम लोगों को काफी सहूलियत मिली है और अधिकांश समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही हो जा रहा है। श्री सुनील कुमार ने कहा कि सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। इसी दृष्टिकोण के साथ राज्य सरकार ग्रामीण सड़कों के रख-रखाव एवं उन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए भी सरकार हर स्तर पर पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने आगे कहा कि जद&lpar;यू&rpar; प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम हो अथवा राज्य सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे सहयोग शिविर&comma; इन सभी का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है और यह पहल अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल साबित हो रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के समक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्टों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

बिहार में जब तक NDA सरकार रहेगी दीपक प्रकाश मंत्री रहेंगे : उपेन्द्र कुशवाहा

17 जून को राज्यभर के सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से धरना दिया जाएगा : एजाज अहमद