एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> एलपीजी और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को पटना में लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी &lpar;भाकपा&rpar; के बैनर तले कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी काजीपुर स्थित भाकपा जिला कार्यालय से मार्च निकालते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए लांगटोली चौराहा पहुंचे&comma; जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता &OpenCurlyDoubleQuote;नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद”&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;एलपीजी गैस की कीमत वृद्धि वापस लो”&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमतें वापस लो” और &OpenCurlyDoubleQuote;जन विरोधी मोदी सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगा रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा की अध्यक्षता पार्टी नेता मंगल पासवान ने की। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता एवं अधिवक्ता महेश रजक&comma; नगर निगम कर्मचारी यूनियन के नेता जितेंद्र कुमार और नौजवान संघ के नेता सुशील उमराज ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपये की बढ़ोतरी आम लोगों और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अविलंब मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली तो भाकपा राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। इस मौके पर जिला सचिव मंडल सदस्य देव रत्न प्रसाद&comma; अनिल कुमार&comma; राजेंद्र कुमार&comma; शंभू शरण प्रसाद&comma; राज कुमार महतो&comma; मो&period; असलम&comma; शौकत अली&comma; हरेन्द्र कुमार&comma; केशरी कुमार&comma; सुशील कुमार&comma; सुरेंद्र कुमार मुन्ना&comma; फुलवारी अंचल से रमेश उर्फ गुड्डू&comma; प्रेम कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री