बिहपुर में रिवर क्रूज़ और नौवहन प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्ताव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने केंद्रीय बंदरगाह&comma; नौवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात कर भागलपुर के 152-बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में रिवर क्रूज़ पर्यटन और अंतर्देशीय नौवहन कौशल अवसंरचना विकसित करने का प्रस्ताव सौंपा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नई दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान बिहार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को एक पत्र सौंपते हुए बिहपुर क्षेत्र में आधुनिक रिवरफ्रंट&comma; यात्री जेट्टी&comma; पर्यटक सुविधाएं और क्रूज़ टर्मिनल विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे स्थित बिहपुर क्षेत्र में रिवर क्रूज़ पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही मंत्री ने बिहपुर में अंतर्देशीय नौवहन एवं पोत संचालन के लिए एक सैटेलाइट प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का भी अनुरोध किया। उनका कहना था कि इससे युवाओं को मशीनीकृत पोत संचालन&comma; हाइड्रोग्राफी और नौवहन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलेगा&comma; जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कुमार शैलेन्द्र ने मंत्रालय से इन प्रस्तावों पर फिज़िबिलिटी अध्ययन कराने का आग्रह किया। वहीं केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीतल के महादेव मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

समालखा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर जताया विरोध

रैयाम एवं सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : श्री संजय कुमार