भिखाचक बायपास पर मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, हुंडई क्रेटा से 108 लीटर विदेशी शराब जब्त!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भिखाचक बायपास इलाके से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है&period; यह कार्रवाई गर्दनीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 07 जनवरी को अपराह्न करीब 2&period;00 बजे की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मद्य निषेध विभाग को सूचना मिली थी कि एक हुंडई क्रेटा वाहन से अवैध रूप से विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है&period; सूचना मिलते ही मद्य निषेध निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर भिखाचक बायपास पर छापेमारी की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी के दौरान हुंडई क्रेटा वाहन&comma; जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH05 BT 0396 बताया जा रहा है&comma; को रोका गया&period; तलाशी के दौरान वाहन से कुल 144 बोतल ओल्ड मोंक विदेशी शराब बरामद की गई&comma; जो &OpenCurlyDoubleQuote;फॉर सेल इन एमपी” अंकित थी&period; जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 108 लीटर आंकी गई है&period;<br &sol;>हालांकि&comma; कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा&period; पुलिस द्वारा उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं&period; जब्त की गई विदेशी शराब की अनुमानित कीमत करीब 1&period;50 लाख रुपये बताई जा रही है। मद्य निषेध विभाग ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है&period;<br &sol;>इस कार्रवाई में मद्य निषेध निरीक्षक अजीत कुमार के साथ सब इंस्पेक्टर सोनम कुमारी&comma; एएसआई डब्लू कुमार&comma; एएसआई अजीत पटेल तथा कांस्टेबल अभिजीत और सुरेंद्र शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री